फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस अड्डे पर बस की टक्कर से युवती घायल, पैरों पर टायर चढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
घायलों को प्रशासन की आर्थिक मदद, एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
विज्ञापन
हिसार। बस अड्डे पर बुधवार दोपहर भिवानी डिपो की बस की चपेट में आने से 12 क्वार्टर निवासी पूजा घायल हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बस का टायर उसके दोनों पैरों के ऊपर से गुजरा जबकि चालक ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन

युवती को जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बस अड्डा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि युवती के बयान दर्ज होने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विमला देवी ने बताया कि वह अपनी भतीजी पूजा के साथ भिवानी जिले के गांव दरियापुर जाने के लिए बस अड्डे पर आई थी। वहां उसकी बहन के बेटे की शादी है। इसी दौरान बस ने पूजा को पीछे से टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गई और परिजनों के अनुसार बस का टायर उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। सवारियों ने उसे बस के नीचे से निकाला। विमला देवी ने आरोप लगाया कि चालक ने उसका हालचाल तक नहीं पूछा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। वहीं, चालक का कहना है कि पूजा मोबाइल फोन पर व्यस्त थी और बस मोड़ते समय उसकी चपेट में आकर गिर गई। उसे हल्की चोटें आई हैं और बस का टायर उसके पैरों के ऊपर से नहीं गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें