फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 12 क्वार्टर क्षेत्र में श्मशान घाट के पास शनिवार रात 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने शुभम के पेट में गोली मारी थी। एचटीएम थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों 12 क्वार्टर निवासी सुनील और टिब्बा दानाशेर निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में घायल शुभम की शिकायत पर एचटीएम थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी सुनील और नरेंद्र को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



अस्पताल में उपचाराधीन 12 क्वार्टर मार्ग स्थित ढाणी किशनदत्त निवासी शुभम ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सचिन को 12 क्वार्टर की गली नंबर 18 में छोड़कर आया था। उसके बाद वापस बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में श्मशान घाट के पास एक कार खड़ी थी। कार के बाहर खड़े 12 क्वार्टर निवासी सुनील ने मेरी बाइक रुकवा ली। उसके बाद गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो झगड़ा करने लगा। इस दौरान कार से मुकेश वीडियो बनाने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया तो मुकेश कार से बाहर आया और मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कार से नरेंद्र नीचे उतरा और वह कार की डिग्गी के अंदर रखे बैग से रिवाल्वर निकाल कर ले आया और एक गोली मेरे पेट में मार दी। बाद में तीनों मौके से फरार हो गए। शुभम को उसके दोस्त बबलू और अरुण घायल हालत में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। एचटीएम थाना पुलिस ने नरेंद्र, मुकेश और सुनील के खिलाफ हत्या प्रयास, शस्त्र अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें