हिसार। रेड स्क्वेयर मार्केट के एमिनेंट मॉल स्थित मिराज सिनेमा संचालक से दो बदमाशों द्वारा 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज साथ लगते जिलों के पुलिस थानों में भिजवाई है। वहीं पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा के एहतियातन मिराज सिनेमा के बाहर पुलिस कर्मी तैनात है। घटना के बाद एचटीएम थाना प्रभारी धन कुमार को हटा दिया था। पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों के नजदीक पहुंची चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मिराज सिनेमा के सामने फायर कर चिट्टी फेंक कर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों की दबिश दे रही हैं। पुलिस ने टोल प्लाजों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। बता दें कि शुक्रवार की शाम पौन सात बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक मिराज सिनेमा के बाहर पहुंचे थे। मुंह पर कपड़ा बांधे दो बदमाशाें ने हवाई फायर किया था। इसके बाद एक चिट्टी फेंकी थी।