दोनों पक्ष के लोग सालासर से ट्रेन में सवार होकर हिसार आ रहे थे। ट्रेन में किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया। हिसार के रहने वाले एक पक्ष से युवकों ने अपने साथियों को रेलवे स्टेशन हिसार के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुला लिया। वहां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज ब्रिज पर हमला कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।