हिसार जिला पुलिस ने मल्लापुर से अस्रावां रोड स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर 633 पेटी करीब पांच हजार किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने मौके से कपिल निवासी हिसार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस परिसर में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री थी। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने इस परिसर को पटाखे बनाने के लिए आरोपी को 80 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया हुआ था। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।