फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, स्वर्ण जयंती पार्क के पास मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड निवासी 23 वर्षीय युवक विशाल की मंगलवार शाम नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। विशाल स्वर्ण जयंती पार्क के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। परिजन उसे तुरंत जिंदल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की संभावना जताई गई है। वहीं, परिजनों ने विक्की नाम के एक युवक पर संदेह व्यक्त किया है। परिजनों का कहना है कि विक्की ने विशाल को पहले जान से मारने की धमकी दी थी और दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। जिस स्थान पर विशाल पड़ा मिला, वहां विक्की ही उसे लेकर गया था।
दरअसल, विशाल मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ सातरोड में रहता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। विशाल के भाई विकास ने बताया कि उसका भाई कभी-कभार शराब पी लेता था, लेकिन नशे का आदी नहीं था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दोस्तों का फोन आने के बाद विशाल घर से निकला था।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि इसके बाद विक्की नाम का युवक उनके घर आया और बताया कि विशाल स्वर्ण जयंती पार्क के पास पड़ा हुआ है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और विशाल को जिंदल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
-
परिजनों ने उठाए सवाल
परिजनों का कहना है कि विक्की को यह जानकारी कैसे मिली कि विशाल उस स्थान पर पड़ा हुआ है। वही उन्हें स्वर्ण जयंती पार्क के पास लेकर गया, जहां विशाल संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों का कहना है कि विशाल के शरीर से किसी तरह के नशीले पदार्थ की गंध नहीं आ रही थी और न ही शरीर पर चोट के कोई निशान थे। ऐसे में उन्हें शक है कि विशाल की मौत के पीछे विक्की की भूमिका हो सकती है।
-
फोन मिला गायब
विशाल के दोस्तों ने बताया कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था और उसका मोबाइल फोन घटना के बाद से गायब है। फोन अभी तक स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों को आशंका है कि विशाल का फोन विक्की के पास हो सकता है।
-
हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले
अर्बन स्टेट थाना के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि युवक के दोनों हाथों पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल, बिसरा को एफएसएल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

-
जिले में अब तक नशे से हुई मौतें
वर्ष | मौतें
2019 | 01
2020 | 05
2021 | 05
2022 | 10
2023 | 18
2024 | 27
2025 | 20 (अगस्त तक, जबकि दो मौतें संदिग्ध)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें