फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: कृष्ण जन्म से आधा घंटा पहले 'सुदामा' के निकले प्राण, भजन गाते समय बेचैनी व सीने में उठा था दर्द

Sat, 09 Sep 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा के हिसार में पड़ाव चौक के पास बागड़ी मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम में दो बहनों के इकलौता भाई रोहित सुदामा का किरदार निभा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में पड़ाव चौक के पास बागड़ी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुदामा का किरदार निभाने वाले शांति नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित की कृष्ण जन्म से आधा घंटा पहले तबीयत बिगड़ गई। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। रोहित दो बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन


चार साल पहले नाचते समय आया था अटैक, डला था स्टेंट
जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी रोहित निजी काम करता था। उनका एक ढाई और दूसरा आठ साल का बेटा है। काम के साथ वह धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था और अक्सर सुदामा का किरदार निभाता था। करीब चार साल पहले गुजरात के सूरत में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सुदामा का किरदार निभाते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें स्टेंट डले थे।

किसी को खिलाया लड्डू को किसी को पेड़ा
जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में रोहित सुदामा का किरदार निभा रहे थे। पीले वस्त्र पहने और हाथ में थाली लेकर नाच रहा था। नाचते समय मंदिर में सजी झांकियां देखने आने वाले लोगों को बुलाकर किसी को लड्डू और किसी को पेड़ा देते हुए नजर आए। कृष्ण जन्म से आधा घंटे पहले आओ आओ जीमो जी भोग लगाओ गाना गाया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने साथी कलाकारों से कहा कि मुझे बेचैनी हो रही है और सीने में दर्द उठ रहा है। साथी कलाकारों ने उसे कमरे में ले गए। पुलिस कर्मी व साथी कलाकार मंदिर के पास से गुजरने वाली एंबुलेंस को रुकवाकर सुदामा की पोशाक में ही उन्हें नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें