फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मछली मार्केट में युवक को पीटा, तीन पर मामला दर्ज

Fri, 24 May 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। दिल्ली रोड के समीप मछली मार्केट में एक युवक को तीन युवकों ने बेरहमी से पीटा। युवक वहां पर हेचरी पर काम करने वाले कर्मचारी को ढूंढ़ने के लिए गया था। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शेखपुरा निवासी सुनील गुर्जर ने बताया कि उसने बीए तृतीय वर्ष के पेपर दिए हैं। बुधवार को वह अपने घर था। उनकी हेचरी पर काम करने वाला नीरज कहीं चला गया था। जिसे ढूंढ़ने के लिए वह अपने चाचा जोगिंद्र के साथ घर से निकला था। रात करीब नौ बजे वह लजीज होटल के समीप मछली मार्केट में पहुंचे। वहां नीरज के बारे में पूछा तो रिषी यादव नाम का व्यक्ति ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर रिषी, अखिलेश व धर्मेंद्र ने डंडे व चैन से पिटाई की। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें