फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंडल स्तर पर 12105 पुलिस अधिकारियों की तैनाती, 20 कपंनियां बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोकसभा चुनाव के चलते मंडल पर स्तर पर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वीरवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने मंडल पुलिस की तैयारियां और किए गए सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर 12105 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएपीएफ और एसएपी की 20 कंपनियां बुलाई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडल का क्षेत्र पंजाब और राजस्थान की सीमाओं से लगता है। मंडल में निष्पक्ष में शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए इन सीमाओं पर 64 इंटरस्टेट पुलिस नाके लगाए गए हैं। मंडल के संवेदनशील स्थानों पर चुनाव से 48 घंटे पहले 82 नाके और लगाए जाएंगे, सभी पुलिस नाकों पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच की जाएगी। 24 और 25 मई को मंडल से बाहर के लोगों पर विशेषकर नजर रहेगी। उन्हें आने का अपना कारण बताया होगा और आईडी दिखानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें