हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन विभाग ने 17 सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। तीन महीने के कोर्स के लिए विद्यार्थी 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाने के लिए शुरू किए गए हैं। ये कोर्स हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लि. (एचकेसीएल) के सहयोग से शुरू किए हैं। ये कोर्स न केवल जीजेयू के स्टूडेंट्स कर सकते हैं बल्कि कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी कर सकते हैं।
खास बात है कि इन ऑनलाइन सर्टिफिकेट से जहां सरकारी नौकरी के लिए प्राथमिकता मिल सकती है, वहीं स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे। ये सभी कोर्स एनईपी के तहत शुरू किए गए हैं। इन कोर्सों का एक बैच पहले पूरा हो चुका है। खास बात ये है कि ये कोर्स ऑनलाइन करवाए जाएंगे। कोर्सों में दाखिले को लेकर 9 जनवरी पत्र जारी किया गया है।
ये हैं ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स
एचकेसीएल सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
सर्टिफिकेट इन फाइनेंशियल एकाउंटिंग
सर्टिफिकेट इन एडवांस एकाउंटिंग
सर्टिफिकेट इन एडवांस एक्सल
सर्टिफिकेट इन ऑटोकैड
सर्टिफिकेट इन आईटी नेटवर्क स्पोर्ट
सर्टिफिकेट इन डेस्कटॉप एंड हार्डवेयर स्पोर्ट
सर्टिफिकेट इन आईटी सिक्योरिटी स्पोर्ट
सर्टिफिकेट इन ऑफिस असिस्टेंट
सर्टिफिकेट इन फोटो एडिटिंग
सर्टिफिकेट इन कोरल ड्रा (डीटीपी)
सर्टिफिकेट इन एडोब (डीटीपी)
सर्टिफिकेट इन ग्राफिक डिजाइनिंग
सर्टिफिकेट इन वेब डिजाइनिंग
सर्टिफिकेट इन वीडियो एडिटिंग
सर्टिफिकेट इन सीएंडसी प्लस प्लस प्रोग्रामिंग
सर्टिफिकेट इन इंग्लिश कम्यूनिकेशन एंड सॉफ्ट स्किल
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।