फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में योगा टीचर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के बनभौरी मार्ग पर ट्रैक्टर के साथ टक्कर से कार चालक गांव सरहेड़ा निवासी 39 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। कुलदीप योगा टीचर थे और गांव खरक पूनिया के सरकारी स्कूल में कार्यरत थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने इसे सड़क हादसा न मानकर अज्ञात पर कुलदीप की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई मुकेश कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलदीप की कार के पीछे एक आई 20 कार लगी हुई थी। इससे बचने के लिए घबराए हुए भाई कुलदीप की आल्टो कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। मुकेश ने कुलदीप की मौत के लिए आई 20 कार सवार अज्ञात लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मुकेश के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें