फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले के छह आरोही स्कूलों में प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। जिले के सभी खंडों के छह आरोही स्कूलों में अगले सत्र की दाखिला प्रक्रिया को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप नरवाल ने सभी प्राचार्यों के साथ मीटिंग कर प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित करवाने का फैसला लिया। जानकारी देते हुए आरोही मॉडल स्कूल अग्रोहा की प्राचार्य प्रवीण बत्रा और भिवानी रोहिल्ला प्राचार्य शीतल ग्रोवर ने बताया कि 21 फरवरी तक जिले के सभी खंडों के आरोही स्कूल में ऑफलाइन फॉर्म जमा करवाए जा सकेंगे। प्रवेश फॉर्म स्कूलों से ही मिलेगा।
विज्ञापन

यह प्रवेश परीक्षा जिले के आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला, खेड़ी लोहचब, अग्रोहा, उकलाना, गैबीपुर और घिराय में 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा छठी, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 5 मार्च को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के बाद स्कूलों में प्रोविजनल दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।


सभी स्कूलों में फ्री हॉस्टल की सुविधा

प्राचार्य प्रवीण बत्रा ने बताया कि छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ सरकार ने उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था भी फ्री की है। जिले के सभी छह आरोही स्कूलों में छात्राओं के लिए फ्री गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्कूलों का बोर्ड परिणाम सराहनीय और स्मार्ट क्लास रूम बनाए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें