हिसार। हरियाणा स्टेट योग एसोसिएशन से संबद्ध एमेच्योर योग खेल संघ की ओर से 12 जुलाई को जाट धर्मशाला के सभागार में जिला योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुरुष और महिला प्रतिभागी अलग-अलग आयुवर्ग के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता के दिन सुबह 9 बजे तक भी पंजीकरण किया जाएगा।
संघ के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए जिला टीमों का चयन किया जाएगा। जिला योग संघ के प्रधान जेसी नूनिया ने बताया कि इसमें चयनित टीमें राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में खेलने जाएगी। यह प्रतियोगिता दो चरणों में सिरसा और फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी।