फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फ्रीजर कंपनी को पत्र, एक सप्ताह में रिपोर्ट दो नहीं तो ब्लैक लिस्ट होंगे

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखे डीप फ्रीजर। 
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में शव को चूहों के कुतरने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने फ्रीजर कंपनी को दोबारा पत्र लिखा है। पत्र में अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि एक सप्ताह में फ्रीजर की रिपोर्ट भेजिए अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 जून को हांसी निवासी महिला कोमल की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। उसके शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह के डीप फ्रीजर में रखवाया गया था। कुछ घंटों बाद जब परिजन शव को देखने गए तो शव को चूहों ने कुतरा हुआ था। इस पर परिजनों ने हंगामा किया था और मामले की जांच करवाने की मांग की थी। उधर, अस्पताल प्रशासन की तरफ से फ्रीजर को ठीक करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया था।
4 दिन तक कंपनी के कर्मचारी फ्रीजर को ठीक करने में जुटे रहे
8 जून को कंपनी के कर्मचारी हिसार पहुंचकर फ्रीजर ठीक करने में जुट गए थे। फ्रीजर की मरम्मत के दौरान सामने आया था कि फ्रीजर के दरवाजे में अंदर की तरफ लगे रबर को काटकर चूहे अंदर घुसे थे और शव को कुतर दिया था। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने उस रबर के अलावा अन्य कमियों को भी दुरुस्त किया। 11 जून को कंपनी के कर्मचारी काम पूरा करके चले गए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन बोला- नहीं दी रिपोर्ट
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारियों ने काम पूरा होने के बाद उन्हें लिखित में रिपोर्ट भी नहीं दी कि उन्होंने फ्रीजर में किन-किन कमियों को पूरा किया। साथ ही अब फ्रीजर चूहों सहित अन्य जीव-जंतुओं से कितने सुरक्षित हैं। क्या अब फ्रीजर में कभी चूहे नहीं घुस सकेंगे। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने कंपनी को पत्र भी लिखा, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

मुख्यालय बोला- एक बार फिर से पत्र लिखो, जवाब न देने पर ब्लैक लिस्ट करो
अभी इस मामले में मुख्यालय में बैठे आला अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन के साथ ऑनलाइन बैठक की थी। इस दौरान आला अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि वे कंपनी को एक बार फिर से पत्र लिखें और उनसे एक सप्ताह में पत्र का जवाब देने को कहें। अगर फिर भी जवाब नहीं आता है तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
अभी तक इस्तेमाल नहीं किए जा रहे हैं फ्रीजर
अभी तक अस्पताल प्रशासन फ्रीजर का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। अस्पताल प्रशासन शव गृह में रखे दो फ्रीजर ही इस्तेमाल में ला रहा है। अगर शवों की संख्या दो से ज्यादा हो जाती है तो उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के कोल्ड रूम में रखवाया जाता है।
विज्ञापन


कंपनी को पत्र लिखकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। अगर जवाब नहीं आता है तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए मुख्यालय को पत्र लिख दिया जाएगा।
- डॉ. रीना जैन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें