फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा, दो प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस ध्वस्त

विज्ञापन
हिसार में अवैध कॉलोनी पर जेसीबी से कार्रवाई करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से दो प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विभाग को सूचना मिली थी कि कॉलोनी में अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे हैं और कुछ निर्माण भी हो चुके हैं। इसके बाद जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की गई। प्रशासन की ओर से बिजली निगम के एई अजीत कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मंगलवार को उनके नेतृत्व में डीटीपी दिनेश सिंह व एफआई दीपक शर्मा की टीम मौके पर पहुंची और जय श्रीश्याम प्रॉपर्टीज के नाम से बने दोनों ऑफिस तोड़ दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें