फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: 24 दिसंबर तक कोहरे-शीत लहर का येलो व ऑरेंज अलर्ट, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से नए साल का होगा स्वागत

Tue, 20 Dec 2022 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

10 दिन में 25 व 28 दिसंबर को बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से नए साल का स्वागत होगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पहले से ज्यादा असरदार होगा।
विज्ञापन
सोमवार देर रात हिसार में छाया कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव होंगे। अगले 10 दिनों में बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इस कारण से नए साल की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगी। पहला पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा 28 दिसंबर को सक्रिय होगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पहले के मुकाबले ज्यादा असरदार होगा। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे व शीत लहर को लेकर 24 दिसंबर तक येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 25 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 व 27 दिसंबर को होगा। इसके प्रभाव से पंजाब के उत्तरी हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि पंजाब, पंजाब से सटे प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके गुजरने के साथ ही 28 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके मध्यम श्रेणी के होने की संभावना है। इसके असर से हरियाणा में प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में छाया कोहरा
मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की बादलवाही भी रही। बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी व दिन के तापमान में गिरावट आई। इस दौरान गुरुग्राम, नूंह व महेंद्रगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में घने कोहरे की स्थिति रही।
विज्ञापन


प्रदेश में महेंद्रगढ़ की रात व अंबाला का दिन सबसे ठंडा
प्रदेश में महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं अंबाला में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। उधर अब प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। एक-दो जिलों को छोड़कर ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री या इससे कम रहा।

प्रदेश में तापमान की स्थिति (डिग्री में)
जिला    न्यूनतम तापमान

  • महेंद्रगढ़    3.1
  • नारनौल    4.5
  • सिवानी, भिवानी    5.0
  • बालसमंद, हिसार    5.2 
  • गुरुग्राम    5.6
  • नूंह    5.9
  • हिसार    6.0
  • सिरसा    6.4
  • भिवानी    6.3
  • चंडीगढ़  शहर    7.2
  • रोहतक    7.2
  • झज्जर    7.2
  • सोनीपत    7.6
  • मानेसर    8.0
  • फतेहाबाद    8.1
  • जींद    8.5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें