फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी:अगले 5 दिन गर्मी व लू के थपेड़ों के लिए रहें तैयार, पारा 44 डिग्री पहुंचने के आसार

Tue, 21 Apr 2026 09:43 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक में 41.6, भिवानी में 40.5 और हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज गर्मी सहने के लिए लोगों को तैयार रहने की सलाह दी है। 24 अप्रैल तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान लू चलने की भी आशंका है। हालांकि इस महीने के आखिरी तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस समय रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रोहतक में रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा था। महेंद्रगढ़ में 25.7 डिग्री और अंबाला में 24.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया कि जो क्रमशः सामान्य से 5.8 डिग्री और 4.4 डिग्री ज्यादा थे। महेंद्रगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। रोहतक में 41.6, भिवानी में 40.5 और हिसार में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें