हांसी। पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा देते हुए एक अनूठी डिजिटल पहल शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों तक आसानी से पहुंच बनाकर उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस की ओर ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति नशा छुड़वाने के लिए सहायता प्राप्त कर सकता है।
पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीमें लगातार स्कूलों, कॉलेजों, गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर युवाओं, अभिभावकों व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही हैं। अब इसी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है।
नशा छोड़ने का इच्छुक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में गूगल पर https://forms.gle/HbyiHda7RnsdjERV6 लिंक खोलकर आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। मोबाइल फोन में गूगल पर दिए गए लिंक को खोलकर आवश्यक जानकारी भर सकते हैं। इस फॉर्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, नशे का प्रकार व अवधि आदि विवरण दर्ज करने होंगे। फॉर्म सबमिट होने के बाद संबंधित जानकारी हांसी पुलिस तक पहुंचेगी।
इसके बाद पुलिस टीम संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर काउंसिलिंग, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाएगी। इस प्रक्रिया में दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी।