फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 30-31 जुलाई के लिए येलो अलर्ट, फिर कमजोर पड़ा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले सहित प्रदेश में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। सोनीपत को छोड़ प्रदेश के अन्य किसी जिले में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की गतिविधियों में कमी रही। ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना गहरा दबाव (डीप डिप्रेशन) अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, भिवानी, ग्वालियर, सीधी और छत्तीसगढ़ के मध्य भागों से गुजर रही है।
उन्होंने बताया कि मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में होने के बावजूद राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसूनी हवाओं का प्रवाह प्रभावित हुआ है। इसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में केवल छिटपुट बारिश हो रही है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा, मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके प्रभाव से 30 और 31 जुलाई को हरियाणा में एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें