चंडीगढ़ से भिवानी तक एकता एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन रात को ही भिवानी आ जाती है और कई घंटों तक खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन को हिसार तक लाया जाए। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं हैं। रेलवे अधिकारियों के सामने इस मांग को कई बार उठाया जा चुका है। उम्मीद है कि रेलवे इस ट्रेन का हिसार तक संचालन करेगा। -प्रोफेसर मनोज कुमार।
शहर में एक भी सिटी बस नहीं चली रही। जबकि यह लोगों की सबसे बड़ी डिमांड है। सिटी बसें नहीं होने के कारण ऑटो चालक मनमानी का किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में जल्द से जल्द यात्रियों को सिटी बसों की सुविधा मिले। सिटी बसों में यात्रियों का सफर सुरक्षित रहेगा, वहीं किराया भी कम लगेगा। -अनूप कस्वां, हैंडबाल कोच।
रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट लगी हुई हैं, जोकि कम हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट की सुविधा होनी चाहिए। खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने और उतरने में परेशानी आती है। ऐसे में स्टेशन पर कम से कम चार लिफ्ट और लगवाई जाएं। -हिमांशु।
अभी तक बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर मुख्यालय से कोई पत्र नहीं आया है। ई-सिटी बसों के लिए वर्कशॉप में चार्जर लग चुका है। जल्द ही यात्रियों को सिटी बसों का तोहफा मिलेगा। -डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज।