बालसमंद। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बालसमंद में बीएलओ घर-घर जाकर वोटर पर्चियां दे रहे हैं। मगर काफी पर्चियों पर मतदान की गलत तिथि अंकित है। इससे मतदाता भी भ्रमित हो रहे हैं। लोगों की मानें तो काफी वोटर पर्चियों पर लोकसभा चुनाव की तिथि छपी हुई है।
ग्रामीण सुनीता देवी, मनोज, संगीता, महावीर ने बताया कि गांव में घर-घर वोटर पर्चियां दी जा रही है जिसमे लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि 25 मई 2024 अंकित है। जबकि विधानसभा चुनाव की तिथि 5 अक्तूबर 2024 है। मतदान की गलत तिथि अंकित देना गलत है। हालांकि गांव सीसवाला में जगदीश, सोनू, साहिल, पूजा और अन्य की वोटर पर्चियां में सही तिथि अंकित है। बालसमंद गांव में कुल 10 हजार 651 मतदाता है, जिसमे से 5 हजार 649 पुरुष मतदाता है, 5 हजार महिला मतदाता है और 2 थर्ड जेंडर मतदाता है।
वर्जन
हमें चुनाव आयोग की तरफ से यही वोटर पर्चियां भेजी गई हैं। उन्हें ही घर-घर जाकर बांट रहे हैं।
- रविंद्र, बीएलओ, बालसमंद।