सिसाय के पहलवान विशाल कालीरामन
- फोटो : 1
हिसार। सिसाय गांव के पहलवान विशाल कालीरामण ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित चौथी यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है। 15 से 19 जुलाई तक हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में विशाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
कोच राज नैन ने बताया कि विशाल ने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल कौशल, जज्बे और अनुशासन का परिचय दिया। इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत, कोचों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा है।
विशाल की उपलब्धि से सिसाय गांव सहित पूरे हिसार जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
गांव की कोच रवीना, संदीप सिहाग, तरसेम, कुलदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने भी विशाल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतते रहेंगे।