फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सर्बिया में अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में दांव-पेच लगाएगा पहलवान सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा के युवा पहलवान सचिन सर्बिया के नोवी सैड में आयोजित होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता 20 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होगी। सचिन इस समय डाबड़ा स्थित चौधरी बजेसिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में नियमित अभ्यास कर रहे हैं और वह 92 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सचिन ने 9 वर्ष पूर्व कुश्ती में कदम रखा था और तब से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित ट्रायल में उन्होंने हरियाणा के पुनीत कुमार को 6-1 से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्थान सुनिश्चित किया। कोच राहुल बेरवाल ने बताया कि सचिन का प्रदर्शन हर टूर्नामेंट में सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान सचिन 2024 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण, 2023 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2022 में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में कांस्य, 2021 में रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुका है। कोच के अनुसार, सचिन एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसका सपना है कि वह ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीते। चयन के बाद प्रशिक्षण केंद्र पहुंचने पर ग्रामीण और कोच ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कोच संजीव लोहान, पिता सुरेश कालीरामन, कोच दलजीत बेरवाल, डीएसपी रविंद्र सांगवान, कोच राजेंद्र सिहाग, सुरेश पहलवान, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें