फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, हांसी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का वास्तविक अर्थ है स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, गांवों का स्वावलंबन और देश की आर्थिक नींव को मजबूत करना। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, जवानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने स्टार्टअप और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से लघु उद्यमियों व रेहड़ी-पटरी वालों को लोन देने की सरकारी रणनीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एके6-30 राइफल भारत में निर्मित होती है, जिसमें प्रति मिनट 3000 बुलेट दागने की क्षमता है। 4 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, सचिव ओमपाल यादव, मीडिया प्रमुख जगमोहन यादव, प्रवक्ता रामफल बूरा और मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें