फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मजदूरों ने जलाईं जी राम जी कानून के प्रारूप की प्रतियां

Sun, 21 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनरतले रविवार को क्षेत्र के गांव ढाड, राजली, बधावड़ में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन कानून (जी राम जी) के प्रारूप की प्रतियां जलाईं गईं। इस दाैरान एकजुट मनरेगा मजदूरों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनियन के जिला सचिव रोहतास राजली, किसान सभा के तहसील प्रधान कर्मवीर जलंधरा, जनवादी नाैजवान सभा के जिला सचिव जितेंद्र बधावड़ ने कहा कि केंद्र में शासित मोदी सरकार लगातार जन‑विरोधी कानून ला रही है। चार लेबर कोड, बिजली विधेयक 2025, नई कृषि नीति और अब ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा मनरेगा एक्ट 2005 को समाप्त करने की तैयारी है।
सरकार बड़े पूंजीपतियों के दबाव में गरीबों को सस्ते मजदूर बनाने की कोशिश कर रही है। यह कानून सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान पर हमला है।
विज्ञापन

रोहतास राजली ने कहा कि खेती-बाड़ी में बढ़ता मशीनीकरण, खेती में घाटा, पशुपालन के लिए महंगा चारा और छोटे-मोटे कामों में बड़ी पूंजी के हस्तक्षेप के कारण गरीब मजदूर तंगहाल और परेशान है। कर्मवीर जलंधरा ने कहा कि इसके खिलाफ 29 दिसंबर को बरवाला के एसडीएम कार्यालय पर बड़ी पंचायत हाेगी। इसमें भारी संख्या में मजदूर और किसान भाग लेंगे। इस मौके पर राममेहर ढाड, सुनील, सतीश, वीरेंद्र, सावित्री, चंद्र, रोशनी, शकुंतला, धर्मवीर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें