फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर मजदूरों व पुलिस में धक्का-मुक्की, एक घंटा नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। श्रम कल्याण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल में आ रही समस्याओं और लंबित मांगों के लिए शुक्रवार को निर्माण मजदूरों ने हिसार में हल्लाबोल प्रदर्शन किया। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा के बैनर तले मजदूर पहले लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मजदूर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करने पहुंच गए।
विज्ञापन

मंत्री आवास पर तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन मजदूरों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए और करीब एक घंटे तक मंत्री आवास के बाहर नारेबाजी करते रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मनोज सोनी, महासचिव सुखबीर, सीटू जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार और राज्य उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल लंबे समय से सुचारू नहीं है जिससे मजदूरों को पंजीकरण, योजनाओं के लाभ और आर्थिक सहायता प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

मोर्चा नेताओं ने बताया कि 11 जुलाई को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और 12 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रस्तावित है। प्रदर्शन को सीटू राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, इंटक नेता कृष्ण नैन, जोरा सिंह, आजाद मीरान, राजेश चौबारा और श्रवण ने संबोधित किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजू बरवाला और जोरा सिंह ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें