फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवंडी रुक्का में बुजुर्ग की हत्या के लिए तलवार मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव तलवंडी रुक्का में अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश में 89 वर्षीय बुजुर्ग महाबीर की हत्या के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी मनोज को मंगलवार को चिड़ौद से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मनोज ने हत्या के मुख्य आरोपियों को तलवार मुहैया कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को गिरफ्तार किए गए गांव रावतखेड़ा निवासी लवकेश उर्फ आशीष से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मनोज को पकड़ा। लवकेश को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार महाबीर के पौत्र नरेश ने गांव रावतखेड़ा निवासी बिश्नोई समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के भाई को इस विवाह को लेकर रंजिश थी। आरोप है कि शनिवार रात वह दो साथियों के साथ तलवंडी रुक्का पहुंचा और घर के बाहर सो रहे नरेश के दादा महाबीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महाबीर की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में लवकेश उर्फ आशीष को गिरफ्तार कर चुकी है। युवती का भाई और उसका एक साथी अभी फरार हैं। पुलिस हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी मनोज से पूछताछ कर रही है।
आरोपियों और हथियार की तलाश के लिए रिमांड लेगी पुलिस
आजाद नगर थाना प्रभारी मनदीप चहल ने बताया कि हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें