फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बजट के अभाव में ई-बसों के लिए चार्जिंग प्वांइट बनाने का काम अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बजट के अभाव में रोडवेज वर्कशॉप में ई-बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। बजट के लिए रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन की ओर से मुख्यालय पत्र भेजा गया है। अब जल्द ही मुख्यालय से बजट मिलने की उम्मीद है। हिसार डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इन बसों को ऑटो की तर्ज पर हिसार में दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि रोडवेज वर्कशॉप में बस अड्डे के पीछे गेट के पास चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाना है। इसको लेकर तीन एकड़ जगह फाइनल की जा चुकी है। मुख्यालय और दिल्ली से कंपनी के अधिकारी दौरा कर चुके हैं। फाइनल होने के बाद यहां लगे सफेदे सहित अन्य पेड़ों को काटा जा चुका हैं। मगर बजट के अभाव में चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
49.20 रुपये कनेक्शन के लिए कराए जमा
बिजली का कनेक्शन लेने के लिए रोडवेज की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को 49 लाख 20 हजार रुपये जमा करवाए जा चुके है। इसके बाद कनेक्शन के लिए अप्रूव भी मिल चुकी है। मगर बजट के अभाव में चार्जिंग प्वाइंट नहीं बन पाया है। मुख्यालय की ओर से रोडवेज को चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए 3 करोड़ 11 लाख रुपये मिले थे। मगर यह बजट कम पड़ गया है।
विज्ञापन

-
इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट की फाइनल प्रोसेस में है। मगर बजट थोड़ा कम पड़ रहा है।हमारी ओर से मुख्यालय से बजट मांगा गया है। इसके लिए पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी। -
विज्ञापन

डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें