फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला स्वयं सहायता समूह को तीन बिंदुओं पर सात दिन में देना होगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट की बदहाल पार्किंग व्यवस्था और लगातार मिल रहीं शिकायतों पर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निगम ने पार्किंग का संचालन कर रहे कांता महिला स्वयं सहायता समूह को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर समूह का ठेका रद्द करने सहित अन्य कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


निगम ने नोटिस में तीन गंभीर खामियों को लेकर जवाब-तलब किया है। इनमें सबसे गंभीर मामला ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के शराब के नशे में होने का है। कर्मचारी का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अलावा निर्धारित पार्किंग स्थल से बाहर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करवाए जा रहे हैं जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। वहीं निगम अधिकारियों के औचक निरीक्षण में सात की बजाय केवल चार कर्मचारी ही तैनात मिले। जबकि टेंडर की शर्तों के अनुसार कम से कम सात कर्मचारियों की तैनाती अनिवार्य है।

नगर निगम ने सितंबर में राजगुरु मार्केट की पार्किंग का ठेका कांता महिला स्वयं सहायता समूह को आवंटित किया था। इससे पहले इसका संचालन राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन कर रही थी। नया ठेका मिलने के बाद से ही पार्किंग व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन


पिछले दिनों राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा से मुलाकात कर यातायात और पार्किंग की समस्याएं उठाई थीं। व्यापारियों की शिकायतों और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए निगम ने अब समूह की जवाबदेही तय की है।



पार्किंग संभाल रहे महिला स्वयं सहायता समूह से तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। राजगुरु मार्केट में पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निगम प्रशासन लगातार काम कर रहा है। - डॉ.प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें