फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बोघा राम कॉलोनी में स्थित एमडी हाई स्कूल वाली गली में लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के सब्र का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट गया। इस दौरान महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बूस्टिंग स्टेशन पर ताला जड़ देंगे। महिलाओं ने विभाग के जेई पर गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिलाओं बताया कि 6 महीने पूर्व एमडी हाई स्कूल वाली गली में एसडीएम डॉ. जितेन्द्र अहलावत के आदेश पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चार इंच की पाइप लाइन डालने के लिए पाइप रखवाए। मगर जेई लाइन नहीं डलवा रहा। इस मामले में हमने जेई से कहा कि हम इसको लेकर एसडीएम से बात करेंगे। मगर जेई ने कह दिया कि एसडीएम से बात करके क्या करोगे, पाइप तो हमेें ही डालनी हैं। यह कह कर जेई मौके से चला गया। वहीं महिलाओं ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर भी कई बार पानी को लेकर शिकायत कर चुकी हैं। मगर वहां पर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही। विभाग का पेयजल आपूर्ति का कोई समय नहीं है। कभी सुबह 5 बजे तो कभी दोपहर में 2 बजे पेयजल आपूर्ति की जाती है। उन्हें पीने का पानी लेने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे गर्मी के मौसम में वह बीमार भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार तो हमें अपने घरों में 500-500 रुपये का पानी टैंकर मंगवा कर अपने घरों में लाना पड़ता है। मगर विभाग कुंभकर्ण की नींद में सोया हुआ है। इस मौके पर गुड्डी देवी, संतोष, कांता, कमलेश सहित काफी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
पाणी बिन हाम क्यूकर जीवां सां या म्हारै तैं पूछ
पानी की किल्लत से परेशान होकर महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि थारै पाणी की कमी कोनी। पाणी बिना हाम क्यूकर जीवां सां या म्हारै तैं पूछ। इतणी भूंडी गर्मी में नहा नहीं सकदे। कपड़े धोण नै पाणी भी कोनी मिलदा। थामी दो दिन बिना नहाए रह के देखो थाम नै बेरा पाट ज्यागा म्हारै पै के बीत री सै। थाम नै शरम आणी चाहिए जो लोगां की इतणी बड़ी परेशानी नहीं दिखदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें