हिसार। हिसार कैंट स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स निवासी करीब 31 वर्षीय प्रवीण ने सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने तुरंत उसे जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मामले में जांचकर्ता सदर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल विक्रांत ने बताया कि प्रवीण के पिता करण सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। प्रवीण के पिता करण सिंह आर्मी में सूबेदार पद सेवानिवृत्त हैं। प्रवीण के पास अपनी गाड़ियां थी जो कि टैक्सी के रूप में चलाता था। सोमवार दोपहर को वह अपने दोहते को सातरोड स्टेशन पर छोड़ने गए थे। उस दौरान प्रवीण घर पर अकेला था। वापस आए तो प्रवीण उल्टी कर रहा था। उसे तुरंत जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। प्रवीण शादीशुदा था।