नारनौंद। नारनौंद उपमंडल के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर मारपीट, छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी की खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 जून की शाम को करीब 6 बजे बस स्टैंड की तरफ से अपने घर जा रही थी तो रास्ते में पार्क के पास एक युवक खड़ा था जो उस पर कमेंट पास करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके मारपीट व छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लग गया। जब उसने शोर मचाया तो युवक अपना मोबाइल व बाइक वहीं पर छोड़कर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत नारनौंद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354ए, 354बी, 354डी व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन--
पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- नायब सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।