फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अगले सप्ताह महिलाओं को राजगुरु मार्केट की पार्किंग मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सबसे व्यस्त बाजार राजगुरु मार्केट की पार्किंग अगले सप्ताह महिलाओं को मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से पार्किंग का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने के लिए टेंडर जारी कर आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


तीन महिला स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया है। अब अधिकारियों को इनके दस्तावेजों की जांच करनी है। कर्मचारियों की हड़ताल और अधिकारियों के लगातार कचरा उठान अभियान में व्यस्त होने के कारण दस्तावेजों की जांच नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक जांच पूरी कर पार्किंग व्यवस्था शुरू करवा दी जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने इस बार राजगुरु मार्केट की पार्किंग महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने का निर्णय लिया है। इससे पहले राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ही पार्किंग व्यवस्था संभाल रही थी।
विज्ञापन


रोजाना आते हैं 800 से ज्यादा वाहन

राजगुरु मार्केट में खरीदारी के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें 800 से ज्यादा लोग अपने वाहनों से आते हैं। इन वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम के जिम्मे है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद राजगुरु मार्केट शहर की पहली ऐसी पार्किंग होगी, जिसकी पूरी व्यवस्था महिलाओं के हाथों में होगी।







राजगुरु मार्केट की पार्किंग का ठेका लेने के लिए तीन महिला स्वयं सहायता समूह आवेदन कर चुके हैं। उनके दस्तावेजों की जांच बाकी है। अभी कचरा उठान कार्य में व्यस्त होने के कारण समय नहीं मिल पा रहा है। जल्द ही यह काम पूरा करेंगे।
विज्ञापन




सुनील लांबा, पालिका अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें