फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से थुराना निवासी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नेशनल हाईवे पर आर्मी कैंट के सामने शनिवार को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने थुराना निवासी 45 वर्षीय महिला गुड्डी देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गई और एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए ब्यान में मृतक महिला के बेटे अमित कुमार ने बताया कि उसकी मां गुड्डी देवी आर्मी कैंट में नौकरी करती थी। शनिवार सुबह वह अपनी मां को कैंट छोड़ने के लिए गया हुआ था। उसने अपनी मां को कैंट के 2 नंबर के सामने हाईवे पर छोड़ दिया था। अमित ने बताया कि तभी वहां हिसार की ओर से तेज रफ्तार से गुजर रही ब्रेजा गाड़ी ने उसकी मां को टक्कर मार दी। अमित ने ब्रेजा गाड़ी चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। अमित ने बताया कि मैंने राहगिरों की सहायता से इलाज के लिए अपनी मां को निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। अमित ने कहा कि इस दुर्घटना में मेरी मां को काफी गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद गुड्डी देवी का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर हिसार सदर थाना पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें