फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: महिला का सिर कुचल कर की गई हत्या, सुबह घर की छत पर पड़ा मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Sat, 19 Jul 2025 11:03 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी हांसी

सार

एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे वहां महिला का शव पड़ा हुआ दिखा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी की भाटिया कॉलोनी में एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसे वहां पर शव पड़ा हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस की फॉरेंसिक टीम व डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते  करीब 10 साल से अपने पति से अलग मायके में रहती थी। दो महीने पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रही थी। 

सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब उसकी मां छत पर उसे उठाने के लिए गई तो देखा कि वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana: गुहला का तत्कालीन तहसीलदार गिरफ्तार, रिश्वत मांगने का आरोप, पहले ही पकड़ा जा चुका है क्लर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें