फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति का स्वरूप है : बीके राजेंद्र

Sun, 09 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सिवानी की संचालिका बीके राजेंद्र और बीके निर्मल के मार्गदर्शन में गांव नलोई में नारी स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीके राजेंद्र ने कहा ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है वह घर-आंगन की मुस्कान और ईश्वर का अद्भुत चमत्कार है।
विज्ञापन

समाज को महिलाओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनके उत्थान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. कुसुम ने कहा कि युवतियों और माताओं को बुराइयों से मुक्त होकर अपने जीवन में उजाला भरना चाहिए। अपने दृढ़ साहस और आत्मबल से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। यही सुरक्षा और सफलता की कुंजी है। इस आयोजन में प्रमिला देवी, सावित्री, पिंकी, गुड्डू सोनी, शेखा, कमलेश अरोड़ा, निशा गोयल, सुंदर देवी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर प्रोमिला लोरा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया





हिसार। ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया। चांसलर डॉ. पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ. पूनम गोयल ने महिलाओं को सम्मान प्रदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का डॉ. पुनीत गोयल, डॉ. पूनम गोयल, कुलपति डॉ. एनपी कौशिक, प्रति-कुलपति डॉ. राजेंद्र सिंह छिल्लर ने स्वागत किया। मंच का संचालन एडवोकेट नीरज तनेजा और प्राध्यापक डॉ. सीमा घनघस ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर प्रोमिला लोरा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें