हिसार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की सीनियर लैब असिस्टेंट कलावती मलिक ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
कलावती ने वर्ष 2014 से लेकर 2025 तकविश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कई खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 5000 मीटर रेस में अनेकों बार गोल्ड मेडल हासिल किए। 6 और 7 मार्च को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी कलावती मलिक ने गोल्ड मेडल जीता। वर्ष 2002 में उनके पति निधन के बाद लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यभार संभालाा। संवाद