फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में जिंदा जली युवती, भाई की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव बास के समीप रविवार की देर रात सड़क हादसे के बाद अचानक मारुति ऑल्टो कार में आग लग गई।
विज्ञापन


इस हादसे में बास बादशाहपुर की सीमा की जलने और उसके भाई जींद के मालवी गांव निवासी संजय (32) की अत्याधिक चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

महम थाने में बतौर हवलदार कार्यरत संजय की बहन सीमा की शादी दो महीने पहले ही बास बादशाहपुर में हुई थी। संजय रविवार की रात अपनी बहन सीमा को लेने उसकी ससुराल गया हुआ था।
विज्ञापन


वापसी में जब वे बास बादशाहपुर से वाया पुट्ठी समैण होते हुए अपने गांव जींद जिले के मालवी गांव जा रहे थे तो उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया।

कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने दौड़कर संजय को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हादसे के वक्त सीमा कार की पिछली सीट पर बेसुध थी।

लोगों ने अभी संजय को बाहर निकाला ही था कि कार में अचानक आग लग गई। आग के चलते बचाव में लगे लोग सीमा को कार से बाहर नहीं निकाल सके और सीमा की कार में ही जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं संजय को उपचार के लिए हिसार ले जाया गया, जहां उसने देर रात ही दम तोड़ दिया। संजय का हिसार जबकि सीमा का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें