फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चरित्र पर संदेह में पत्नी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। सदर थाना क्षेत्र के गांव डोभी में शनिवार सुबह पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने स्वयं अपने ससुराल, परिजनों और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी जांच अधिकारी शेषकरण ने बताया कि डायल 112 पर मिली सूचना के बाद टीम गांव डोभी पहुंची। पूछताछ में आरोपी रामकुमार ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी मोनिका के चरित्र पर शक के कारण गला दबाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण करवाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मोनिका का मायका राजस्थान के चूरू जिले के दुमकी गांव में है। घटना के समय आरोपी के पिता और मां राजस्थान में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अक्सर होता था झगड़ा
रामकुमार खेतीबाड़ी का काम करता है। उसकी उम्र 23 वर्ष है और उसके दो वर्ष का एक बेटा भी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी को पत्नी मोनिका के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। अविश्वास और तनाव के इसी माहौल में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें