हिसार। नवदीप कॉलोनी के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित स्लिप रोड निर्माण कार्य के चलते दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने संबंधित क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग शुरू कर दी है। इसी कारण 7 दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 3 से 7 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम के जेई संजय रंगा ने बताया कि इस अवधि में 11 केवी नवदीप कॉलोनी फीडर, 11 केवी एआईआर फीडर, 11 केवी डिफेंस कॉलोनी फीडर और 11 केवी सेक्टर-15 फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान होने वाली असुविधा में सहयोग दें। ब्यूरो