फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एक व्यक्ति की शिकायत पर हिसार की अदालत ने पुलिस को उसकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने पत्नी पर अवैध संबंध रखने, परिवार की निजी तस्वीरें और सदस्यों के काम करने की जगह व समय की जानकारी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से साझा करने और जान से मारने की धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना जांच अधिकारी पूजा ने बताया कि अदालत के आदेश पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता विजय कुमार ने अदालत को बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल को हुई थी। शादी की पहली रात से ही पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था। उसने पत्नी के मोबाइल की जांच की तो दो-तीन अन्य पुरुषों से उसके शारीरिक संबंध होने की जानकारी मिली।
विजय का आरोप है कि पत्नी ने उसके परिवार की निजी तस्वीरें और सदस्यों के काम करने की जगह व समय की जानकारी भी इन लोगों से साझा की। उसके मुताबिक, ये लोग आपराधिक पृष्ठभूमि वाले और गैंगस्टर समूहों से जुड़े हैं। विजय ने जब उनसे बात की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें