फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विधवा व उसके बेटे को बनाया बंधक, दुष्कर्म का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी एक विधवा व उसके बेटे को घर में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। साथ ही मारपीट और जबरन वसूली भी की गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की। अब इस मामले में 6 नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2 मार्च को शाम सवा 6 बजे प्रवीण जैन अन्य लोगों के साथ उसके घर में जबरदस्ती घुस आया। उस समय उसका छोटा लड़का घर पर ही था। आरोपियों ने आते ही उसके लड़के से पैसों के लेन-देन के बारे में बातचीत की। जब उसने उन लोगों से लेन-देन के बारे में पूछा तो उन्होंने तैश में आकर उसके लड़के से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद प्रवीण जैन ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
इसके बाद उसने अपने बड़े लड़के को घटना की जानकारी दी। बड़े लड़के ने डायल 112 से पुलिस सहायता मांगी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग गए।
इसके बाद वह अपना मेडिकल करवाने बेटे के साथ जिला नागरिक अस्पताल में गई। काफी देर तक किसी पुलिस अधिकारी ने उसके बयान दर्ज नहीं किए और न ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, उसके बेटे को जबरदस्ती थाने में बैठाकर उसे वहां बुलाया गया। यही नहीं उसके बेटे से खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। सिटी थाना से जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में 6 नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें