फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चमका सफेद सोना...पहले मौसम, फिर भाव मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। घटती पैदावार, मौसम और रोगों की मार से पिछले कई सालों से नुकसान झेल रहे किसानों को इस बार कपास की खेती ने निराश नहीं किया। पिछले वर्ष की तुलना में 1.14 लाख हेक्टेयर कम बिजाई के बावजूद 54.17 फीसदी अधिक पैदावार हुई है। हिसार और हांसी जिले की मंडियों में रविवार तक 30,989 मीट्रिक टन कपास की आवक हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि तक 20,101 मीट्रिक टन कपास आई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले 10,888 मीट्रिक टन अधिक आवक हुई।

दोनों जिलों की मंडियों में आई 30,989 मीट्रिक टन कपास निजी व्यापारियों की ओर से खरीदी गई और उठान भी हो चुका है। पैदावार बढ़ने के साथ कपास के भावों ने भी किसानों को बांछे खिला दी। कपास का समर्थन मूल्य 8267 रुपये प्रति क्विंटल है। व्यापारियों ने किसानों से 8,500 से 8,833 रुपये प्रति क्विंटल के बीच खरीदी।
विज्ञापन


मौसम अनुकूल रहने व वैज्ञानिक खेती से बढ़ी कपास की पैदावार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि विशेषज्ञ डॉ. करमल सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल मौसम कपास की खेती के अनुकूल रहा। किसानों ने वैज्ञानिक खेती को अपनाया है जिससे रकबा घटने के बावजूद 54 प्रतिशत अधिक उपज हुई है। किसानों ने कीटनाशक का समय पर ठीक तरीके से छिड़काव किया है जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। गुलाबी सूंडी का प्रकोप इस बार 0 प्रतिशत से 5 प्रतिशत रहा। इस रोग से कपास को बचाने में किसान सफल रहा है।

भारी बारिश व जलभराव के कारण घटा रकबा

पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण यादव बताते हैं कि जिले में पिछले साल मानसून में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव हुआ। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। जिन क्षेत्रों में जलभराव था वहां के किसाकों ने कपास की जगह धान की खेती करना उचित समझा है। इस वजह से पिछले साल की तुलना में 1.14 लाख हेक्टेयर में कपास का कम बिजान हुआ। इस बार अच्छी उपज हुई और भाव भी बेहतर मिले हैं। उम्मीद है किसानों का कपास की खेती के प्रति मोह बढ़ेगा।
विज्ञापन




कपास की आवक का ब्योरा (मीट्रिक टन में)

- 2024-2025 में आवक : 20,101

- 2025-2026 में आवक : 30,989

बढ़ोतरी : 10,888

निजी खरीद : 30,989

कुल खरीद : 30,989

उठान : 30,989





प्रदेश में पिछले सात वर्षों में कपास का रकबा (हेक्टेयर में)

वर्ष रकबा

2019-20 8.01 लाख

2020-21 7.39 लाख

2021-22 6.35 लाख

2022-23 5.74 लाख

2023-24 5.77 लाख

2024-25 3.98 लाख

2025-26 2.84 लाख



कपास की आवक में पिछले साल के मुकाबले 54.17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 10,888 मीट्रिक टन ज्यादा कपास पहुंची। कपास की खरीद भी सरकारी स्तर पर नहीं हुई है। कपास की आवक में बढ़ोतरी होना बेहतर है। - गगन जोशी, डीएमईओ हिसार।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें