फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम ठेकेदार के कर्मचारी हो या नगर निगम के, सुबह 11 बजे रिपोर्ट दो अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सफाई एजेंसी की तरफ से पीएलए निवासियों द्वारा यूजर चार्ज न देने के आरोप लगाने के बाद बुुधवार को सफाई सब कमेटी के चेयरमैन, वार्ड पार्षद व आरडब्ल्यूए प्रधान ने निगमायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निगमायुक्त को कमेटी की बैठक में यूजर चार्ज न जमा करवाने व ठेकदार द्वारा लिए गए यूजर चार्ज की रिपोर्ट देने के फैसले से अवगत कराया। वहीं संयुक्त आयुक्त ने इस मामले में सफाई शाखा के अधिकारियों को तलब किया।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा ठेकेदार की तरफदारी करने पर संयुक्त आयुक्त भड़क उठी और कहा कि तुम ठेकेदार के कर्मचारी हो या नगर निगम के। सुबह 11 बजे तक ठेकेदार द्वारा लिए गए यूजर चार्ज की रिपोर्ट दो अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहो। बता दें कि मंगलवार को निगमायुक्त अशोक गर्ग ने ठेकेदार के एरिया का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पीएलए निवासियों ने ठेकेदार द्वारा घरों से कूड़े का उठान न करने की बात कही थी। इस पर ठेकेदार के प्रतिनिधि ने कहा था कि लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। इस निगमायुक्त ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से यूजर चार्ज देने को कहा था।
निगमायुक्त को सब कमेटी के फैसले से करवाया अवगत
बुधवार सुबह सफाई सब कमेटी के चेयरमैन अनिल जैन ने निगमायुक्त को बताया कि बैठक में एजेंडा पास किया गया था कि ठेकेदार जब तक लोगों से लिए गए यूजर चार्ज जमा नहीं करवाता और उसकी रिपोर्ट नहीं देता, तब तक वह यूजर चार्ज नहीं लेगा। इस पर निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्त बेलिना से यह बात कंफर्म की तो उन्होंने यही जवाब दिया। यही नहीं सतपाल ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार यह कह रहा है कि लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं, जबकि पीएलए में 917 घरों में सिर्फ 13 घरों ने ही यूजर चार्ज नहीं दिया है।
विज्ञापन

दोनों सीएसआई को किया तलब
उधर, इस मामले में संयुक्त आयुक्त ने सीएसआई राजेश घणघस व देवेंद्र बिश्नोई को बुलाया और उनसे ठेकेदार द्वारा यूजर चार्ज की लिस्ट देने बारे में पूछा। इस पर सीएसआई ने कहा कि ठेकेदार तो यूजर चार्ज की रिपोर्ट दे ही देगा। वैसे भी यूजर चार्ज का सारा पैसा ठेकेदार को ही वापस देना है। यह सुन संयुक्त आयुक्त भड़क उठी और बोली कि तुम नगर निगम के कर्मचारी हो या फिर ठेकेदार के, जो उसकी तरफदारी कर रहे हो। संयुक्त आयुक्त ने सीएसआई से कहा कि वीरवार सुबह 11 बजे हर हालत में मुझे ठेकेदार द्वारा लोगों से लिए गए यूजर चार्ज की रिपोर्ट तैयार करके दो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें