फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टोल देने से इन्कार का विरोध किया तो लौटे आरोपी, दोबारा आए और करने लगे मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर सोमवार रात टोल के शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला को कुचलने की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग एक बार चले जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से टोल प्लाजा पर आए और टोलकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि टोल कर्मियों ने गाड़ी से किसी तरह अपना बचाव किया। उन्होंने गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया। गाड़ी में से एक व्यक्ति पिस्टल हाथ में लेकर नीचे उतरा और टोलकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर अपने साथी को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान वहां मौजदू शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला पर गाड़ी चढ़ा दी। स्कॉर्पियो सवार भागने लगे तो उनकी पिस्टल वहीं गिर गई। सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। टोलकर्मियों ने भी इस घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को दिए बयान में रूपेश मौर्य ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति का नाम मनोज उर्फ फिल्मी है जो बहबलपुर का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोज हत्या के मामले में आरोपी है और फिलहाल जेल से बाहर आया हुआ है। गाड़ी मालिक जयपाल ने बताया कि उसने साहिल को गाड़ी किराये पर दी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें