फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: प्रदेश भर में होगी हल्की से मध्यम बारिश, हवाओं की दिशा में होगा बदलाव

Wed, 01 Oct 2025 09:59 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से बुधवार को भी दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी। मगर वीरवार को इसका असर खत्म हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी पर 24 घंटों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से मंगलवार को प्रदेश में दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को भी इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 4 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर से बदलाव आएगा जिससे हल्की ठंड की भी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में गुजरात के कच्छ और राजस्थान के आसपास क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तरी पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक टर्फ लाइन भी सक्रिय है। इनके प्रभाव से प्रदेश के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल व नूंह जिले में बिखरी हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई।

इस दौरान रोहतक में 4.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट जबकि रात्रि तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई। फिलहाल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से बुधवार को भी दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना रहेगी। मगर वीरवार को इसका असर खत्म हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी पर 24 घंटों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 4 अक्तूबर को नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ व दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं के टकराव से प्रदेश में 4 से 8 अक्तूबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 8 अक्तूबर के बाद हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

सितंबर में हुई प्रदेश में सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश
पिछले माह में प्रदेश में सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में 77.2 एमएम के मुकाबले 129.2 एमएम पानी बरसा। सिरसा में सामान्य से 253, फतेहाबाद में 184, कुरुक्षेत्र में 176, हिसार में 153, भिवानी में 128, पंचकूला में 118, झज्जर में 105 एमएम अधिक बारिश हुई, जबकि फरीदाबाद में सामान्य से 21 व करनाल में सामान्य से एक प्रतिशत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें