फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक चालक ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र में रहने वाले पांच बेटियों के पिता और ट्रक चालक सुनील (50) ने सोमवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को मंगलवार सुबह इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने कमरे के अंदर पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। सदर पुलिस थाने के जांच अधिकारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें