नौतपा के दौरान 27 मई व 31 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर श्रेणी के हैं। इनका असर सीमित स्थानों पर ही होगा। हालांकि इस दौरान पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी होने और आंशिक बादलवाई से तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा। मगर मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से नीचे ही रहा। हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 से 41.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)