फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बचाने गया, खुद डूब गया: हिसार में 14 साल के किशोर की नहर में दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 27 Mar 2026 02:12 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

मृतक विकास महावीर कालोनी में रहता था। उसके भाई शुभम ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से हिसार में रह रहा है।
विज्ञापन
मृतक विकास - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में एक दर्दनाक घटना में 14 वर्षीय किशोर विकास की दोस्त को बचाने के प्रयास में नहर में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर विकास अपने घर से नहाने के लिए नहर की ओर गया था। इसी दौरान उसने अपने दोस्त को नहर में डूबता देखा। दोस्त को बचाने के लिए विकास ने तोशाम रोड स्थित मिरका वाली नहर में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही पानी में फंस गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर विकास का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल, हिसार ले जाया है। मृतक विकास महावीर कालोनी में रहता था। उसके भाई शुभम ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से हिसार में रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें