फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2.59 करोड़ से बनेंगे स्वागत द्वार

Tue, 14 Jul 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को बरवाला शहर में सुंदरीकरण और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने हिसार, अग्रोहा व टोहाना रोड पर बनने वाले 2.59 करोड़ से बनने वाले स्वागत द्वारों की नींव रखी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लगभग 84 लाख रुपये की लागत से टोहाना रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण होगा। करीब 98.31 लाख रुपये की लागत से अग्रोहा रोड और 77.05 लाख रुपये की लागत से हिसार रोड पर स्वागत द्वार बनाया जाएगा।
लगभग 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बरवाला-टोहाना रोड पर बनी श्मशान भूमि में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। गंगवा ने कहा कि बरवाला नगर परिषद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से पार्क निर्माण, लेबर शेड, स्वच्छता, गलियों व सड़कों के निर्माण और पुस्तकालयों के निर्माण जैसे अन्य कार्य भी जनता को समर्पित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि बरवाला के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और नगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों ताकि आमजन को उनका लाभ शीघ्र मिल सके।
गंगवा ने 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिकतम लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन रमेश बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ताराचंद नलवा, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, रोशन घणघस, सुरेश गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें